FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

सरेराह चाकू लेकर लोगों को भयाक्रांत करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…थाना प्रभारीअमित शुक्ला पदभार संभालते ही एक्शन मोड पर..

 

 

रविंद्र दास

जगदलपुर inn24..उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में वस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अपराध करने के नियत से एक व्यक्ति को चाकु के साथ गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति उम्र लगभग 20 साल जो, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज तिराहा पास में चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को गाली गुप्तार और डरा धमका कर भयभीत कर रहा है।

सूचना पर जिस तारतम्य में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली अमित कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया। जिस पर पुलिस टीम के द्वारा कॉलेज तिराहा के पास पहुंचकर एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर, घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पुछताछ पर अपना नाम राहुल स्वामी पिता चिन्ना स्वामी उम्र 20 साल जाति स्वीपर निवासी महावीर नगर थमरपुरा जगदलपुर का होना बताया। जिसके कब्जे से एक लोहे का बड़ा चाकु बरामद कर, जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :- निरीक्षक

– अमित कुमार शुक्ला – दिनेश उसेण्डी, पुरूषोत्तम नायडू सहा. उपनिरी.

आरक्षक

आनंद नेताम, डोमेन्द्र ठाकुर व इन्द्रजीत पोर्ते

Δ

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *