सत्य परेशान तो हो सकता है पर परास्त कभी नहीं होता : पुनीत शाही बाबा अघोरपीठ आश्रम बोईरडीह
जिला रिपोर्टर सक्ती - उदय मधुकर

सक्ती : इंसान को कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सत्य का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि सत्य का आचरण करके ही हम सच्चा इंसान बन सकते हैं। उक्त बातें अघोरपीठ अभेद आश्रम बोईरडीह के बाबा पुनीत साही ने कही है। वे रविवार,18 मई को अपने भक्तों को दिए उपदेश में कहीं। बाबा पुनीत शाही ने इस मौके पर भक्तजनों को दिये ज्ञान संदेश में कहा कि यदि आप सत्य के मार्ग में हो तो परेशान अवश्य हो सकते हो लेकिन परास्त कभी नहीं होगे। पुनीत शाही बाबा ने कहा साधु- संतों का सम्मान होना चाहिए। उनके प्रति सहयोग का भाव रखना चाहिए क्योंकि साधु संत अपने परोपकारी विचार से समाज में लोगों को सत्य , अहिंसा, प्रेम व शांति का पाठ पढ़ाते हैं। उनकी सीख से बेहतर समाज निर्माण में मदद मिलती है। विदित हो कि अघोरपीठ अभेद आश्रम बोईरडीह -जैजैपुर के पुनीत शाही बाबा लंबे समय पश्चात आश्रम लौटे हैं। गौरतलब हो कि अघोरपीठ आश्रम बोईरडीह छत्तीसगढ़ प्रदेश में संचालित प्रमुख अघोरपीठों में से एक है। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में बाबा के दर्शनार्थ पहुंचते हैं।