ChhattisgarhKorba

सतरेंगा महिला सरपंच पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

सतपाल सिंह

सतरेंगा महिला सरपंच पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Jas

 

कोरबा – प्रदेश में पर्यटन केन्द्र के रूप में पहचान बना चुके सतरेंगा के महिला सरपंच पर प्राण घातक हमला हुआ है। महिला सरपंच पर क्षेत्र में ही रहने वाले एक ग्रामीण ने घर में घुसकर राड से हमला कर दिया। घटना में सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात की वजह चुनावी रंजिश व शराबबंदी को माना जा रहा है।

 

बताया जा रहा है कि कोरबा विकासखंड के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सतरेंगा में बंधन बाई कंवर निवास करती है। वह बतौर सरपंच पंचायत की बागडोर संभाल रही है। सरपंच 1 जनवरी की शाम 4.30 बजे घर में अकेली थी। इसी दौरान पंडो पारा में रहने वाला झुलसिंह पंडो उसके घर जा पहुंचा। वह सरपंच से इस्तीफा की मांग करने लगा। जिससे बंधन बाई ने इंकार कर दिया। जिससे आक्रोशित होकर झुल सिंह ने महिला सरपंच पर रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में सरपंच की सिर, छाती व पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। उसकी चीख पुकार सुनकर बस्तीवासी पहुंचते, इससे पहले ही झुलसिंह भागकर पूर्व सरपंच धनसिंह कंवर के घर जा घुसा। इधर महिला सरपंच की हालत बिगड़ चुकी थी। लिहाजा परिजन उसे आनन फानन कोसाबाड़ी स्थित निजी अस्पताल ले आए। जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी वारदात की वजह चुनावी रंजिश व नशा बंदी है। आरोपी चुनाव में मिली हार के कारण महिला सरपंच से रंजिश रख रहा था। बीते दिनों महिला समूह के सदस्यों के साथ शराबबंदी के लिए शुरू किए गए अभियान में भी वह शामिल थी। बहारहाल सिविल लाइन पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 109, 332 (बी) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026