*सक्ती विधानसभा क्षेत्र के गांव पतेरापाली कला में मनरेगा बचाओ जन चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर

सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतरापाली कला में आज 29 जनवरी , गुरूवार को मनरेगा बचाओ संग्राम जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलजार सिंह जिला प्रतिनिधि, रामप्यारे सिदार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण सक्ती, राकेश राठौर-सक्ती शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, साधेशवर कुमार गबेल किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष, जगेश्वर सिदार आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर , विधायक प्रतिनिधि रूपनारायण साहू , बजरंग राजीव राठौर, टिकेश्वर पटेल , हेमंत जायसवाल, हीरा साय यादव, पवन साहू, रोहित यादव, दिगंबर कवंर , घसिया दास महंत , रनसाय बरेठ, हेमू सोनी, कलेश पटेल, कन्हैया कवंर , धनंजय पटेल, यशवंत यादव, चंद्र कुमार सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
इस मौके पर जन चौपाल कार्यक्रम को ठा. गुलज़ार सिह, साधेशवर गबेल राकेश राठौर, राम प्यारे सिदार, पवन साहू, रोहित यादव, हीरा साय यादव दिगंबर कवंर, कन्हैया कवंर , जगशेवर सिदार सहित नेताओं ने जनचौपाल को संबंधित किया। सभी नेताओं ने मनरेगा को खत्म करने के लिए केन्द्र सरकार का जमकर आलोचना किया और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मनरेगा के बारे में जागरूक किया और मनरेगा के मूल स्वरूप में लौटने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही। सभा का संचालन राजीव जायसवाल ने किया वहीं आभार प्रदर्शन सरपंच राकेश खैरवार ने किया ।










































