
Chhattisgarhछत्तीसगढ
सक्ती राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह के निधन से अंचल में छाई शोक की लहर….
जिला रिपोर्टर शक्ति - उदय मधुकर
सक्ती : सक्ती राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। 29 अप्रैल 2025 , दिन मंगलवार को उनका निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इस दौरान अपने महल में ही रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। इधर सक्ती राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह के निधन की खबर फैलते ही अंचल में शोक की लहर दौड़ गई। सक्ती रियासत के राजा के रूप में उनकी लोकप्रियता पूरे देश में थी। वहीं एक राजनेता के रूप में भी उनकी धमक उन्हें बहुत ही खास राजनेताओं में शुमार करती थी। आम जनमानस में लोगों का यह मानना है कि उनके इस दुनिया से चले जाने से सक्ती की राजनीति में एक खालीपन आ गया है जिसे भरना आसान नहीं होगा।