Chhattisgarh

*सक्ती: ग्राम नवापाराकला में ‘जल अर्पण दिवस’ का भव्य आयोजन;*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती:: 12 फरवरी 2026 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) सक्ती के तत्वावधान में आज विकास खंड सक्ती के ग्राम पंचायत नवापाराकला में ‘जल अर्पण दिवस’ कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के महत्व और जल स्रोतों के रखरखाव के प्रति जागरूक करना था।

अतिथियों का स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बंशीधर खांडे द्वारा भारत मां के तैलचित्र पर माला अर्पित और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों के आगमन पर ग्राम पंचायत नवापाराकला के सरपंच श्री चंद्रशेखर कंवर, उपसरपंच श्री ढकेश्वर पटेल एवं पंचगणों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
विशेषज्ञों ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारी
विभागीय अधिकारियों ने जल जीवन मिशन की बारीकियों को ग्रामीणों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया:
• जल शुद्धता: पानी की शुद्धता और स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव की विस्तृत जानकारी दी गई।
• स्वच्छता: जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई।
• जल कर: योजना के सतत संचालन के लिए नियमित जल कर भुगतान को भविष्य की जल सुरक्षा हेतु अनिवार्य बताया गया।
• योजना का संचालन संधारण- जल जीवन मिशन के तहत नल–जल योजना का संचालन एवं संधारण अब ग्रामवासियों की जिम्मेदारी है।
समय पर देखरेख और सहयोग से हर घर तक शुद्ध जल लगातार उपलब्ध रहेगा।
• सामुदायिक जिम्मेदारी: जल संसाधनों की रक्षा को प्रत्येक नागरिक का मौलिक कर्तव्य बताया गया।
• FTK किट के माध्यम से जल का परीक्षण करके बताया गया जिससे जल जनित बीमारियों से बचा जा सके व शुद्ध पेयजल मिलता रहे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दी गई जागरूकता की सीख कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर समां बांध दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मनोरंजन के साथ-साथ जल बचाने का कड़ा संदेश दिया। साथ ही, आकर्षक रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से जल की महत्ता को दर्शाया गया। “जल ही जीवन है” के नारों के साथ गांव में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसने पूरे ग्राम में जन-जागरूकता का संचार किया। और जल बंधन कार्यक्रम,
हस्तांतरण प्रक्रिया और उपस्थिति
कार्यक्रम के अंतिम चरण में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव को योजना का हस्तांतरण प्रमाण पत्र सौंपा गया।

प्रमुख उपस्थिति:
जनप्रतिनिधि: श्री बंशीधर खांडे जी (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सक्ती), श्रीमती ममता प्रेम पटेल जी (जनपद सदस्य), श्री चंद्रशेखर कंवर जी (सरपंच), श्री ढकेश्वर पटेल जी (उपसरपंच) समस्त पंचगण, सरपंच प्रतिनिधि श्री अशोक सिंह कंवर जी, नवापारा कलां के धान खरीदी केंद्र के अध्यक्ष श्री प्रेम लाल पटेल जी शिक्षकगण तथा ग्रामवासी।
विभागीय अधिकारी/कर्मचारी: सुश्री खगेश्वरी मांझी जी (उप अभियंता, PHE), श्री विवेक यादव जी (परियोजना समन्वयक, CDAT), श्री विक्रमादित्य ग़बेल जी (ISA), कु. ज्योति पटेल जी (WQMS)
ग्रामवासियों एवं विभागीय टीम के समन्वित प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026