संविदा कर्मचारियों ने घुटनों के बल चलकर और दंडवत होकर निकाली संवाद रैली, 3 दिन के भीतर बात करने की रखी मांग

रायपुर : प्रदेश के संविदा कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. अपनी मांगों को पूरा करने के लिए संविदा कर्मचारियों ने घुटनों का बल चलकर और दंडवत होकर संवाद रैली निकाली. इस दौरान हजारों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे.

जानकारी के अनुसार, इस संवाद रैली में जशपुर, बलरामपुर, दंतेवाडा, बीजापुर, सुकमा से सुबह से ही संविदा कर्मचारी तूता पहुंचे हैं. इस रैली का नेतृत्व घुटनों के बल चलने वाले, दंडवत चलने वाले, दिव्यांग और महिलाएं अपने बच्चों के लेकर धरना स्थल में पहुंची. जहां सभी सभी ने मुख्यमंत्री बघेल से सभी ने संवाद करने की मांग रखी.

इस रैली के जरिए सरकार को संवाद करने के लिए कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा. जिसके जरिए उन्होंने संवाद करने की मांग रखी है. वहीं सरकार द्वारा दिए गए 3 दिन के अल्टीमेटम को लेकर संगठन का कहना है कि, सरकार 3 दिवस के भीतर हमसे संवाद करे.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *