FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

संतोषी वार्ड में विकास को मिलेगी गति:जैन – बीटी सड़क रिनीवल व आंगनबाड़ी निर्माण का भूमिपूजन हुआ

जगदलपुर inn24. शनिवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने अन्य आमंत्रित अतिथियों के साथ संतोषी वार्ड में बीटी रिनीवल कार्य तथा आंगनबाड़ी निर्माण का भूमिपूजन किया। इस मौके पर [ez-toc] जैन ने कहा कि इन कार्यों से संतोषी वार्ड के विकास को गति मिलेगी। वार्ड में लगभग 24 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शंकर मंदिर में पूजन पश्चात किया गया।

 

जैन समेत अन्य अतिथियों ने राज्य सरकार द्वारा संचालित अनेक योजनाओं की जानकारी अपने संबोधन में दी। इस दौरान संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआइसी सदस्य यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, सुशीला बघेल, पंचराज सिंह, लता निषाद, सुखराम नाग, कमलेश पाठक, सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, नेहा ध्रुव, बी ललिता राव, सुरेन्द्र झा, हरीश साहू, कौशल नागवंशी, राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग, विक्की निषाद, हेमू उपाध्याय, वार्डवासी कैलाश चौहान, बबलू ठाकुर, श्रीनिवास रथ, चंदा यादव, राजेश चौहान समेत बड़ी संख्या में वार्ड के निवासी, नगर निगम अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन एल्डरमेन कौशल नागवंशी ने किया।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *