1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
Chhattisgarh

श्रम सेवा भूविस्थापित कामगार संगठन ने सर्वमंगला मंदिर परिसर में विशाल भोग भंडारे का किया आयोजन, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

KB Automobile kusmunda

श्रम सेवा भूविस्थापित कामगार संगठन ने सर्वमंगला मंदिर परिसर में विशाल भोग भंडारे का किया आयोजन, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद… 

कोरबा – चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू चल रहा है,जिले के सभी मंदिरों में मां जगदम्बा के दर्शन के लिए भक्तो की कतार लगी हुई है। ऐसे ने समाजसेवी संस्थाएं लगातार अपने अपने यथा शक्ति भक्तो के सेवा कार्यों में जुटी हुई है। बात करें जिले की सर्वमंगला मंदिर की तो यहां मां सर्वमंगला के दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पंहुच रहे है। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच व्याकुल भक्त जनों को राहत दिलाने का प्रयास करती क्षेत्र की श्रम सेवा भूविस्थापित संगठन द्वारा प्रतिदिन शीतल पेय जल का वितरण किया जा रहा है। युवाओं की टीम के द्वारा पूरे निष्ठा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है।

Oplus_16908288

इसी सेवा की कड़ी में आज दिनांक 4 अप्रैल 2025 को संगठन द्वारा विशाल भोग भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं की मंदिर परिसर में बैठा कर भोग प्रसाद खिलाया गया। इस पुनीत कार्य में संगठन के सभी सदस्य सुबह से तैयारी मे जुटे रहे,और देर शाम तक मंदिर पंहुच रहे सभी श्रद्धालुओ को भोग प्रसाद वितरण करते रहे। आपको बता दें सेवा कार्यों के लिए समर्पित श्रम सेवा कामगार संगठन जिले के खदान प्रभावित सैकड़ो भूविस्थापित सदस्यों का संगठन हैं। जो निरंतर सेवा कार्यों में अग्रणी है। निश्चित रूप इनका यह सेवा कार्य सराहनीय है। संगठन का कहना है की सभी के सहयोग से यह सेवा कार्य निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026