
श्रमिक संगठनों के आंदोलन को मिला कांग्रेस और ट्रक मालिक संघ का साथ
कोरबा – आज भाजपा शासित केंद्र सरकार द्वारा लाए गए काले श्रम कानून के विरोध में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने कोरबा जिले में सभी केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के एटक कुसमुण्डा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बी.एल. महंत, क्षेत्रीय सचिव अजीत कुमार सिंह, एचएमएस के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक कुमार साहू, इंटक के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू लाल सोनी, सीटू के क्षेत्रीय अध्यक्ष समार सिंह, क्षेत्रीय सचिव सजी टी जॉन समेत अन्य श्रमिक संगठन साथियों के साथ हमारे सम्माननीय जिला महामंत्री महिला कांग्रेस कोरबा श्रीमती भुवनेश्वरी दास,
सक्रिय महिला कांग्रेस कार्यकर्ता गैस बाई मानिकपुरी,
पी सी सी संयुक्त महामंत्री श्री हरीश परसाई,मंडल अध्यक्ष धनंजय दीवान ,ट्रक एसोसिएशन कोरबा जिला अध्यक्ष जितेंद्र दास जीतू भैया समेत सभी कांग्रेसियों ने पूर्ण समर्थन देकर हड़ताल को सफल बनाया।





