शाहरुख के बंगले मन्नत में 2 लोग घुसे, दीवार फांदकर बंगले की तीसरी मंजिल तक पहुंचे, सुरक्षा गार्ड ने पकड़ा

शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया। गुरुवार देर रात दो युवक दीवार फांदकर बंगले के तीसरी मंजिल तक पहुंच गए। हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड्स ने इन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
दोनों लड़कों की उम्र 21 से 25 साल बताई जा रही है। दोनों गुजरात के हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ IPC की धारा 452/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के वक्त शाहरुख खान घर पर नहीं थे। दोनों लड़के बंगले की तीसरी मंजिल तक पहुंच गए थे। सबसे पहले सिक्युरिटी गार्ड ने देखा। ये घटना रात 9.30 बजे की है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि दोनों सूरत के रहने वाले हैं और शाहरुख से मिलने के लिए मुंबई पहुंचे थे। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड का पता लगाया जा रहा है।




