FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

शराब माफियाओं पर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

जांजगीर चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी अलेख राम सिदार के विशेष मार्गदर्शन में जिला-जांजगीर में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है इसी के अंतर्गत दिनांक -29/05/2025 जप्ती मदिरा= कुल 19.50 बल्क लीटर मदिरा (06 बल्क लीटर महुआ मदिरा +7.2 बल्क लीटर महुआ मदिरा +06.30 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त करते हुए उक्त आरोपियों पर धारा-34(2)=03 प्रकरण के साथ-साथ जप्त वाहन – 01 मोटरसाइकल भी किया गया है

ग्राम सिल्ली थाना पामगढ़ में आरोपी हरप्रसाद कश्यप ,ज़िला -जाँजगीर चाँपा (छ.ग.)के अधिपत्य से 06.00 लीटर महुआ शराब ग्राम कांसा थाना नवागढ़ के भोला राम चौहान के अधिपत्य से 7.2 लीटर महुआ शराब ग्राम हरदी के घनश्याम वर्मा के आधिपत्य वाहन से 06.30 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन बरामद होने पर उक्त आरोपीयो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),59(क)के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज नायक आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिंह सिदार, यीवरेश कुमार ,विकास पाल सांडे एवं मुख्य आरक्षक छेदीलाल लहरे ,राजेश पांडे , मुकेश शर्मा ,देवदत्त जायसवाल तथा आरक्षक गीता कमल का महत्वपूर्ण योगदान रहा आबकारी विभाग की शराब माफियाओं पर लगातार कार्यवाही से ही जिले में शांति व्यवस्था कायम रख सकती है तीनों जांबाज उप निरीक्षकों के चलते ही जिले में लगातार कार्रवाई हो रही हैl

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026