व्ही.व्ही.आई.पी एवं व्हीआईपी सुरक्षा हेतु 2 दिवसीय PSO प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है

पुलिस मुख्यालय, सुरक्षा वाहिनी रायपुर से आई टीम द्वारा व्ही.व्ही.आई.पी सुरक्षा हेतु PSO प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले भर के 53 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक सम्मिलित हुये।

जांजगीर चाम्पा – आगामी विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोक सभा चुनाव 2024 के दौरान व्हीव्हीआईपी/व्हीआईपी प्रवास को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 03.06.23 एवं 04.06.23 को दो दिवसीय PSO प्रशिक्षण कार्यक्रम रक्षित केन्द्र जांजगीर में रखा गया है, प्रशिक्षण कार्यक्रम में 11 प्रधान आर, महिला आर 04, आरक्षक 33 एवम 05 महिला आरक्षक सहित कुल 53 कर्मचारी उपस्थित हुये। प्रशिक्षण में सम्मिलित कर्मचारियों को सुरक्षा वाहिनी से आए APC श्री जयंत पाल द्वारा कानून व्यवस्था ड्यूटी के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साथ ही वीवीआईपी, एवम वी आई पी श्रेणी में आने वाले प्रमुख व्यक्तियों के संबंध में जानकारी देते हुए उनको दी जाने वाली सुरक्षा श्रेणी के संबंध में बताया गया ।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में आगामी चुनावों के समय में व्ही.आई.पी./ कानून व्यवस्था ड्यूटी बढ़ेगी ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारियों के एकजुट होकर कार्य नही करने से ठीक तरह से व्यवस्था नही हो पाती है, एकजुट होकर कार्य करना चाहिए , वर्तमान समय में असमाजिक तत्वों द्वारा नए नए तरीके से अपराध को अंजाम दिया जा रहा है, जो पुलिस के लिए एक चुनौती है। ड्यूटी के समय आने वाले व्यक्तियों के भाव एवं बॉडी लैंग्वेज से असामाजिक तत्वों के व्यक्तियों की पहचान की जा सकती है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *