*विश्व महिला दिवस पर मालखरौदा में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में शामिल हुए कवि वर्मा जनपद अध्यक्ष*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती विश्व महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च रविवार को जनपद पंचायत मालखरौदा के सदभावना भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना कार्यालय मालखरौदा द्वारा महिला सम्मान व महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष मालखरौदा कवि वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जहां जनपद अध्यक्ष श्री वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित अभ्यागतों के साथ पूजा- अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इन पलों में जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृशक्तियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी । इतना ही नहीं इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को प्रस्सति पत्र व प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मनित भी किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से महिला बाल विकास के सभापति श्रीमति खीकबाई कमलेश , महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी मलय धुरंधर, अधिवक्ता मनहरण कमलेश व परियोजना कार्यालय के पर्यवेक्षक गण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, समूह के महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं।






