विवाद की आड़ में बलवा की साजिश ! राजधानी में BJP कार्यकर्ताओं ने दी जान से मारने की धमकी, बसों में भी तोड़फोड़, बीजेपी नेता समेत 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर : बेमेतरा हिंसा को लेकर राजधानी में बंद के दौरान बसों में तोड़फोड़ के साथ चक्काजाम किया गया. जिसके बाद कई बीजेपी नेता, बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं के खिलाफ अलग-अलग थानों में नामजद FIR दर्ज की गई है.

बता दें कि, बेमेतरा की घटना को लेकर रायपुर में चक्काजाम और भाठागांव में बस में तोड़फोड़ की गई. जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए थाना टिकरापारा में भाजपा कार्यकर्ता राजेश वैष्णव, किशोर, अजय, लव, अमित समेत अन्य कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ जान से मारने की धमकी, रास्ता रोककर तोड़फोड़, समेत बलवा की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

वहीं एक और एफआईआर दर्ज की गई है. भाजपा नेता केदार गुप्ता, संजू नारायण सिंह,अमरजीत चावला, चंद्रशेखर वर्मा, घनश्याम चौधरी, प्रदीप वाधवानी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा और अमित साहू समेत 200 बजरंग दल, विहीप और भाजपा कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ अनाधिकृत चक्काज़ाम करने की धाराओ के तहत गोलबाज़ारा थाने में मामला दर्ज किया गया है.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *