छत्तीसगढ

*विधायक रामकुमार यादव के जन्मदिन पर ग्राम जमगहन में विशाल नि: शुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच एवं निदान शिविर का हुआ आयोजन*

 

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

*विधायक नहीं चंद्रपुर की जनता के सेवक के रूप में उनके उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश मेरी पहली प्राथमिकता- रामकुमार यादव*

सक्ती चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के जन्मदिन के अवसर पर उनके गृह ग्राम जमगहन में आज 1 जून 2026 को विशाल निशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया । एम.जी.एम.आई. इंस्टिट्यूट रायपुर के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन उनके आने-जाने के साथ ही रहने के साथ भोजन की निशुल्क की व्यवस्था की गई थी। ग्राम जमगहन में यह विशेष जांच एवं निदान शिविर का सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चली। जिसमें चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र भर से नेत्र रोग से पीड़ित लोग पहूंचते और अपना ईलाज कराया। इस दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों सहित आंख से संबंधित बीमारियों में आपरेशन लायक मरीजों को इलाज के लिए बस से रायपुर हेतु रवाना किया गया। इस दौरान विधायक रामकुमार यादव सभी मरीजों से मिले और उन्हें सांत्वना देते नजर आए।

इधर चंद्रपुर विधायक को जन्मदिन की बधाई देने पूरे दिन भर समर्थकों का तांता लगा रहा। इस दौरान विधायक रामकुमार यादव अपने सभी समर्थकों सहित शुभचिंतकों से मिले और आशीर्वाद लिया।इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए चंद्रपुर विधायक ने कहा कि मेरा रोम-रोम चंद्रपुर की जनता का ऋणी है। यहां की महान जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान कर इस पद पर बिठाया है। मैं विधायक नहीं बल्कि जनता की सेवक के रूप में उनके उम्मीदों व विश्वास पर खरा उतर सकूं इस हेतु प्रयासरत हूं। अपने बचपन के दिन को याद करते हुए विधायक रामकुमार यादव ने कहा मेरा बचपन गरीबी व आर्थिक तंगी में गुजरा है। मुझे पता है कि गांवों में लोग गरीबी व आर्थिक तंगी के बीच डाक्टरों के पास ईलाज के लिए नहीं जा पाते हैं और दुख तकलीफों के साथ जीवन जीने के लिए विवश होते हैं। इस प्रकार के आयोजन के जरिए उनके सुख दुख में साथ खड़े रहने की कोशिश है। विदित हो कि चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव अपने जन्मदिन के अवसर पर हर साल इस तरह के आयोजन करते रहते हैं जिसमें उनके पूरे विधान सभा क्षेत्र भर से गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को लाभ मिलता है। इस अवसर पर जिला विधायक प्रतिनिधि सुनील चंद्रा,विधायक प्रतिनिधि देवा लहरे, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष मालखरौदा श्रीमती लकेश्वरी -देवा लहरे, प्रताप चंद्रा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, विजय कुर्रे, अयोध्या भारद्वाज, तुलसी साहू, सरपंच तारकेश्वर बरेठ, हेमकुमार यादव, लकेश्वर महंत, ताराचंद साहू, ईश्वर मनहर, पुरूषोत्तम साहू, कुसुम यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026