*विधायक बालेश्वर साहू के मुख्य आतिथ्यता में अधिवक्ता संघ जैजैपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
*अधिवक्ता संघ जैजैपुर के हित में कार्य के लिए सबको साथ लेकर कार्य करेंगे - सेतराम कुर्रे नवनिर्वाचित अध्यक्ष*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती तहसील अधिवक्ता संघ जैजैपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरुवार, 2 अप्रैल को पद व गोपनीयता की शपथ ली। न्यायालय परिसर जैजैपुर में आयोजित हुए इस शपथग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू रहे। विशिष्ट अतिथियों में अधिवक्ता चंद्र प्रकाश जांगड़े, उच्च न्यायालय अधिवक्ता जी.के.गुजराल, भटगांव अध्यक्ष अधिवक्ता जगेश्वर लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी -कीर्तन चंद्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा -परदेशी खुंटे, सरपंच संघ जैजैपुर के अध्यक्ष ऋषि बनाफर , परदेशी कुंटे सहित अतिथि गण उपस्थित रहे। इस मौके पर अधिवक्ता चंद्र प्रकाश जांगड़े ने अधिवक्ता संघ जैजैपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सेतराम कुर्रे, उपाध्यक्ष विजय कुमार चंद्रा, सचिव रवि लाल रात्रे, सहसचिव अनित कुमार कुर्रे, कोषाध्यक्ष सचिन कुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने अधिवक्ता संघ जैजैपुर के हित व विकास के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही। इस मौके पर विधायक बालेश्वर ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी अधिवक्ताओं से न्याय की रक्षा करने की बात कही। इस मौके पर जैजैपुर विधायक ने जैजैपुर अधिवक्ता संघ के समुचित बैठक व्यवस्था के लिए 20 टेबल-कुर्सी के साथ -साथ स्वच्छ पेयजल के लिए आरो प्रदान करने की घोषणा किया । इन पलों में कार्यक्रम में उपस्थित छत्तीसगढ़ अधिवक्ता परिषद के सदस्य अधिवक्ता चंद्र प्रकाश जांगड़े ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा की नयी कमेटी पुरानी कमेटी के अनुभवों का लाभ लेते हुए संघ को एक अच्छे दिशा में ले जाएंगे। इस मौके पर अधिवक्ता श्री जांगड़े ने अधिवक्ताओं को न्याय के प्रति सजग रहने की बात कहते हुए बार व बेंच के बीच संबंध बनाए रखने की बात कही। वरिष्ठ अधिवक्ता तथा छग राज्य अधिवक्ता परिषद बिलासपुर के सदस्य गणेश गुजराल ने अपने उद्बोधन में अधिवक्ताओं को वकीलों के महत्व से अवगत कराया और उन्हें स्मार्ट में और सुपर में बताया। इन पलों में श्री गुजराल ने सभी वकीलों को संविधान की प्रति अपने घरों में रखकर उसके नित्य अध्ययन करने की बात कही। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी -कीर्तन चंद्रा और जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा -परदेशी खुंटे ने भी सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दीं और सभी से अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा व ईमानदारी से करने की बात कही। इसके नवनिर्वाचित अध्यक्ष सेतराम कुर्रे ने स्वागत भाषण देते हुए अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के लिए सभी के प्रति आभार जताया और अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाने की बात कही।
इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर सहित महापुरुषों कै प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना करने के साथ हुआ।
*जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल पुस्तकालय के लिए अधिवक्ता संघ जैजैपुर को देंगे 1 लाख रूपए की सहयोग राशि देंगे*
शपथग्रहण समारोह के मंच से विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद बिलासपुर के सदस्य चंद्र प्रकाश जांगड़े ने अधिवक्ता संघ जैजैपुर को जानकारी देते हुए बताया कि उनके साथी छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य तथा जिला पंचायत सक्ती के उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल अधिवक्ता संघ जैजैपुर को लाईब्रेरी के लिए एक लाख रूपये का सहयोग प्रदान करेंगे। इस मौके पर मंच संचालन अधिवक्ता मदन खांडे ने किया।





