अपराधछत्तीसगढ

*वर्ष 2024 से चोरी के मामले मे फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार*

जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

सक्तीः-  मामले का संक्षिप्त विवरण प्रकार है कि प्रार्थी तिलक सिंह सोलंकी पिता रामदास सिंह उम्र 31 साल साकिन केंवटा पाली थाना बसना जिला महासमुंद (छ.ग.) का दिनांक 06.12.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की सन् 03.10.2022 से संजय नगर शास. प्रा. शाला वार्ड नंबर 03 जैजैपुर धनी दास महंत के मकान मे 08 लोगों की टीम के साथ स्पंदना स्फुर्ती फांयनेसिंयल लिमिटेड शाखा का संचालन कर रहे थे उक्त स्पंदना स्फुर्ती फांयनेसिंयल लिमिटेड शाखा जैजैपुर मे दिनांक 06.12.2023 को सुबह 10/00 बजे शाखा मे ताला बंद कर सभी स्टाफगण फिल्ड ड्यूटी पर निकल गये थे की सुबह करीबन 10/00 बजे काम करने वाली यशोदा बाई दरवाजा खोलकर खाना बना रही थी तभी कार्यालय मे काम करने वाला सुरेन्द्र पटेल तीजोरी से 1,84,101 रू को चोरी कर भाग गया है। कि रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर मे अपराध क्रमांक 68/2024 धारा 454, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया था ! घटना दिनांक से प्रकरण के आरोपी फरार चल रहा था !जिसे नवीन थाना प्रभारी उप.निरीक्षक भुपेन्द्र चन्द्रा द्वारा थाने का कार्या भार ग्रहण करने बाद थाने में लबित चल रहे अपराध डायरी का समीक्षा बैठक लेकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा0पु0से0) श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल (रा0पु0से0), श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती श्रीमति भुनेश्वरी पैंकरा (रा0पु0से0) को चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी सुरेन्द्र कुमार पटेल के बारे मे अवगत कराने पर सम्पत्ति संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी के द्वारा पुलिस द्वारा टीम गठित किया गया जो आरोपी सुरेन्द्र कुमार पटेल पिता बेदराम पटेल उम्र 26 साल साकिन औंराईकला चैंकी नैला थाना सिटी कोतवाली जॉजगीर को दिनांक 18.03.2026 को घटना के संबंध में पूछताछ हेतु हिरासत मे लेकर थाना लेकर आये थे जो दिनांक 19.03.2026 के सुबह करीबन 05/00 बजे पुलिस को चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था! जिस पर थाना जैजैपुर मे पृथक से अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 262 बीएनएस का का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया है।

दौरान विवेचना दिनांक 24.03.2026 को आरोपी सुरेन्द्र कुमार पटेल पिता बेदराम पटेल उम्र 26 साल निवासी औंराईकला को सरगर्मी से पता तलाश कर उसके ठिकानो पर लगातार दबिश देकर घेराबंदी कर उसके सकूनत से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर कर आरोपी को जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भुपेन्द्र सिंह चन्द्रा, सउनि उपेंद्र यादब आर. 192 मनोज लहरे, आर. 140 अरूण कुमार चन्द्रा का विशेष योगदान रहा

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026