छत्तीसगढ
लोरमी में गणपति बप्पा का भव्य आगमन 13 सितंबर को , गंगा आरती के तर्ज पर गणपति बप्पा की एंट्री , नौलखा चौक सजने को तैयार…

लोरमी, मुंगेली जिले के लोरमी में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इस बार गणपति बप्पा का आगमन बेहद भव्य अंदाज में करने की तैयारी है। लोरमी नगर के नौलखा चौक गणेश उत्सव समिति द्वारा 13 सितंबर, रविवार को गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आगमन यात्रा फव्वारा चौक से शुरू होकर नौलखा चौक तक पहुंचेगी। खास बात ये है कि बप्पा का आगमन गंगा आरती के तर्ज के साथ किया जाएगा। आयोजन में ढोल-नगाड़ों के साथ आकर्षक लाइटिंग, डीजे, कन्फेटी, फोम, कलर स्मोक और आतिशबाजी जैसे कई आकर्षण देखने को मिलेंगे। आयोजक समिति ने नगरवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर गणपति बप्पा के भव्य आगमन का साक्षी बनने की अपील की है।






