लोरमी : भालूखोंदरा में श्रद्धा के साथ मनाया गया मां शाकंभरी प्राकट्य उत्सव, डिप्टी CM अरुण साव हुए शामिल

लोरमी विकासखंड के ग्राम भालूखोंदरा में मां शाकंभरी प्राकट्य उत्सव श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव के साथ गरिमामय रूप से मनाया गया। इस पावन अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मां शाकंभरी प्राकट्य उत्सव हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने वाला पर्व है, जो समाज में एकता, सद्भाव और धार्मिक मूल्यों को मजबूत करता है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल, समाज के प्रदेश अध्यक्ष जीवन पटेल, अनिलचंद पटेल, बेदराम पटेल, सिद्धराम पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनिता साहू, जनपद सदस्य प्रदीप गायकवाड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बंजारे, मंडल अध्यक्ष लेखराज ठाकुर, राकेश तिवारी, महामंत्री जीवन साहू, सरपंच धनंजय घृतलहरे, रमेश पटेल, उपसरपंच परमानंद पटेल सहित बड़ी संख्या में सरपंच, पंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।











































