लोरमी : डिंडोल में रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी

Lormi ,लोरमी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डिंडोल में रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। महोत्सव में प्रदेश संयोजक संतोष साहू मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं बिजली विभाग से अधिकारी लव सिंह माथुर, ऋषि तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि बिजली और सौर ऊर्जा आधुनिक जीवनशैली की रीढ़ हैं। ऊर्जा के कुशल उपयोग से न केवल विकास को गति मिलती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। कार्यक्रम के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्मार्ट मीटर, विद्युत सुरक्षा, तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने और ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर ग्रामवासियों में उत्साह और सहभागिता देखने को मिली, जिससे आयोजन सफल एवं यादगार बन गया।






