FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

लोरमी:राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता आयोजन का हुआ आगाज… लोक पारंपरिक खेलों में रुचि ले रहे युवा

लोरमी – छत्तीसगढ़़ की पहली त्यौहार हरेली पर्व के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस के मार्गदर्शन पर राजीव गांधी युवा मितान क्लब लोरमी नगर पंचायत के अध्यक्ष देवी जायसवाल और नागेश गुप्ता के तत्वाधान में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 कार्यक्रम का आयोजन नगर के हाई स्कूल मैदान में किया गया। युवा मितान क्लब के अध्यक्ष देवी जायसवाल और नागेश गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत छत्तीसगढ़ के 16 पारम्परिक खेलों गिल्ली-डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेंड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सीकूद और कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। इस खेल प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर महिला एवं पुरूष वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग और तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के लिए 06 स्तर निर्धारित किये गये है। इसके अनुसार पहले ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र स्तर पर राजीव गांधी युवा मितान क्लब स्तर पर 17 जुलाई से 22 जुलाई तक खेलों का आयोजन नाकआउट पद्धति से होगा। जोन स्तर पर 26 जुलाई से 31 जुलाई तक,विकासखण्ड-नगरीय स्तर पर 07 अगस्त से 21 अगस्त तक, संभाग स्तर पर 10 सितम्बर से 20 सितम्बर तक और राज्य स्तर पर 25 सितम्बर से 27 सितम्बर तक छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के उपरांत विजेता प्रतिभागी-दलों को राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के अंतिम दिवस के अवसर पर पुरस्कार राशि का वितरण किया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लालजी चंद्राकर , रमेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, श्रवण ध्रुव, हेम राजपूत, सागर जायसवाल, मोनू यादव, मनीष जायसवाल, राजेश जायसवाल, किशन बघेल, कान्हा बघेल, सहित युवा मितान क्लब के सदस्य एवं खिलाड़ी गण उपस्थित रहे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *