FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

लोड गाड़ी के आगे पीछे दौड़ते हैं कोयला दलाल, चालकों के साथ की जाती है हुज्जातबाजी और मारपीट – पीड़ित चालक

KB Automobile kusmunda korba

लोड गाड़ी के आगे पीछे दौड़ते हैं कोयला दलाल, चालकों के साथ की जाती है हुज्जातबाजी और मारपीट – पीड़ित चालक

A little step school for kids

गेवरा मारपीट के विरोध में एक जुट हुए कर्मचारी

 

कोरबा – जिले के गेवरा खदान में आज हुई मारपीट की शिकायत कंपनी के मुंशी और चालकों ने पुलिस के साथ साथ महाप्रबंधक गेवरा परियोजना, प्रबंधक VFPL गेवरा परियोजना को की है। उनका कहना है कि उनके साथी ड्राइवर के साथ मारपीट करने वालो को तत्काल गिरफ्तारी किए जाने, दोषी रोड सेल पार्टी के डीईओ को ब्लैकलिस्ट करने एवं एबी स्टॉक से अनाधिकृत लोगो के आने पर रोक लगाई जाए। आपको बता दें खनन उपरांत रोड सेल फेस में अच्छा कोयला लेने की होड़ लगी रहती है।जिससे अक्सर कोल लिफ्टरों के बीच विवाद होता रहता है। इसी विवाद का यह परिणाम है जिसमें चालकों के साथ कोयला दलालों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

इस तरह से आगे पीछे गाड़ी के आगे पीछे दौड़ते

पीड़ित पक्ष का कहना है की हम सभी ड्राइवर्स VFPL गेवरा परियोजना के अंतर्गत कोयला प्रोडक्शन के गाड़ियो को चलाते हैं और कोल फेस से कोयला लेकर एबी स्टॉक लाते है, स्टॉक में रोड सेल से संबंधित पार्टियों के अनाधिकृत लोगो के द्वारा हमारी प्रोडक्शन गाड़ियो के आगे पीछे दौड़ा जाता है, जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, इस बारे में हम लोगो के द्वारा कई बार लिखित शिकायत दिया जा चुका है । कोल डिस्पैच से संबंधित अधिकारियों के द्वारा इन रोड सेल पार्टियो के अनाधिकृत लोगो के ऊपर आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं किया जा रहा है, जिस कारण आए दिन चालकों के साथ हुज्जतबजी अनाधिकृत लोगो के द्वारा किया जाता है। इसी क्रम में आज सुबह शिफ्ट के समय कोयला लोड लेकर एबी स्टॉक आ रहे चालक के साथ रोड सेल से संबंधित कुछ पार्टियो के द्वारा मारपीट कर जान से मारने की कोशिश किया गया। अतः इन लोगो के ऊपर तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया जाये एवं संबंधित पार्टियो के DO को ब्लैकलिस्ट किया जाये और एबी स्टॉक से अनाधिकृत लोगो के जमावड़ा को हमेशा के लिए हटाया जाये । अन्यथा कार्यवाही नहीं करने की स्थिति में आज से हम सभी ड्राइवर्स हड़ताल पर जा रहे है। जिसकी समस्त जिम्मेदारी एसईसीएल गेवरा परियोजना एवम वीएफपीएल गेवरा परियोजना की होगी। उपरोक्त पत्र सभी ड्राइवर्स एवं मुंशी vfpl गेवरा परियोजना ने प्रेषित की है।

आपको बता दें आज गेवरा खदान में रोड सेल के माध्यम से कोयला उठाने वाले कुछ लोगों द्वारा ठेका कंपनी के चालक ईश्वर अनंत और रविशंकर कंवर के साथ बुरी तरह मारपीट की गई है,जिसमें दोनोचालकों गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने दीपका थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर दीपका पुलिस ने मामला पंजीबद्ध एक लिया है वहीं आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही जा रही है। देखे शिकायत पत्र..

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026