Chhattisgarhछत्तीसगढ

लायंस क्लब चांपा द्वारा सात दिवसीय निःशुल्क एक्युप्रेशर वाईब्रेशन, सुजोक, नेचुरल चिकित्सा शिविर का समापन

लायंस क्लब चांपा द्वारा सात दिवसीय निःशुल्क एक्युप्रेशर वाईब्रेशन, सुजोक, नेचुरल, चिकित्सा शिविर का आयोजन लायंस भवन चांपा में दिनांक 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक किया गया है। जिसका उ‌द्घाटन समारोह दिनांक 27 अप्रैल को लायंस स्कूल भवन चांपा में सायं 04 बजे किया गया। इसमें लायन राजेश अग्रवाल, जोन चेयरमेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं मेल्विन जोन्स के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं मार्त्यापण कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि लायन राजेश अग्रवाल एवं लायंस पदाधिकारी का पुष्पहार से स्वागत किया गया।

21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक एक्युप्रेशर वाईब्रेशन, सुजोक, नेचुरल, चिकित्सा शिविर में अनेक रोगों का ईलाज किया गया। जिसमें मोटापा, ब्लड प्रेसर, शुगर, पेट का रोग, मस्सा, बावासीर, सरवाईकल दर्द, पुराना दर्द, जोड़ो का दर्द, साईटिका, लकवा, घुटनों का दर्द, आँख, कान, नाक की बीमारी, दमा, लम्बाई बढ़ना, मानसिक परेशानी (डिप्रशन) आदि रोगों का ईलाज बिना दवाई के उपरोक्त प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा किया गया। सात दिनों तक नियमित उपचार किया गया। इस शिविर में Th. गोरधन चौधरी (MD. In (Acu.) एवं Th. भोमराज चौधरी (MD. In (Acu.) व उनके सहयोगी टीम जोधपुर (राजस्थान) द्वारा ईलाज किया गया। उक्त शिविर में 125 नागरिकों ने उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाया।

मुख्य अतिथि लायन राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक्युप्रेशर वाईब्रेशन, सुजोक, नेचुरल, चिकित्सा शिविर पद्धति काफी पुरानी पद्धति है और इससे रोगों का उपचार काफी अच्छा होता है। इस अवसर पर उन्होंने लायंस क्लब चांपा को भी शिविर के आयोजन पर प्रसंशा की। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गनर्वन लायन डॉ. व्ही. के. अग्रवाल ने भी शिविर के आयोजन पर लायंस क्लब चांपा को बधाई दी।

Th. गोरखन चौधरी (MD. In (Acu.) एवं Th. भोमराज चौधरी (MD. In (Acu.) ने एक्युप्रेशर वाईब्रेशन, सुजोक, नेचुरल, चिकित्सा शिविर के संबंध में लोगों को जानकारी दी एवं कहा कि इस शिविर में गंभीर से गंभीर बिमारियों का ईलाज भी संभव है।

अध्यक्ष लायन रामप्रपन्न देवांगन ने Th. गोरधन चौधरी (MD. In (Acu.) एवं Th. भोमराज चौधरी (MD. In (Acu.) व उनके सहयोगी टीम को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।

उक्त समापन समारोह में अध्यक्ष लायन रामप्रपन्न देवांगन, सचिव लायन संतोष सोनी, लायन डॉ. व्ही. के. अग्रवाल (पीडीजी), जोन चेयरमेन लायन राजेश अग्रवाल, लायन डॉ. के. पी. राठौर, लायन विनोद अग्रवाल के अलावा अनेक गणमान्य नागरिक तथा शिक्षक / शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी लायंस क्लब के सचिव लायन संतोष कुमार सोनी ने दी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026