Chhattisgarhछत्तीसगढ

लायंस क्लब चांपा द्वारा सात दिवसीय निःशुल्क एक्युप्रेशर वाईब्रेशन, सुजोक, नेचुरल चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

लायंस क्लब चांपा द्वारा सात दिवसीय निःशुल्क एक्युप्रेशर वाईब्रेशन, सुजोक, नेचुरल, चिकित्सा शिविर का आयोजन लायंस भवन चांपा में दिनांक 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक किया गया है। जिसका उ‌द्घाटन समारोह दिनांक 21 अप्रैल को लायंस स्कूल भवन चांपा में सुबह 10 बजे किया गया। इसमें लायन डॉ. व्ही. के. अग्रवाल (पी.डी.जी.) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में समर कैम्प के प्रथम दिवस में विविध गतिविधि आयोजित

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं मेल्विन जोन्स के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं मार्त्यापण कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि लायन डॉ. व्ही. के. अग्रवाल एवं लायंस पदाधिकारी का पुष्पहार से स्वागत किया गया। अध्यक्ष लायन रामप्रपन्न देवांगन ने Th. गोरधन चौधरी (MD. In (Acu.) एवं Th. भोमराज चौधरी (MD. In (Acu.) व उनके सहयोगी टीम का स्वागत किया।

21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक एक्युप्रेशर वाईब्रेशन, सुजोक, नेचुरल, चिकित्सा शिविर में अनेक रोगों का ईलाज किया जा रहा है। जिसमें मोटापा, ब्लड प्रेसर, शुगर, पेट का रोग, मस्सा, बावासीर, सरवाईकल दर्द, पुराना दर्द, जोड़ो का दर्द, साईटिका, लकया, घुटनों का दर्द, आँख, कान, नाक की बीमारी, दमा, लम्बाई बढ़ना, मानसिक परेशानी (डिप्रशन) आदि रोगों का ईलाज बिना दवाई के उपरोक्त प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा किया जायेगा। सात दिन तक नियमित उपचार कराने वाले से 100/- रूपये केवल एक बार लिया जायेगा। इस शिविर में Th. गोरधन चौधरी (MD. In (Acu.) एवं Th. भोमराज चौधरी (MD. In (Acu.) व उनके सहयोगी टीम जोधपुर (राजस्थान) द्वारा ईलाज किया जायेगा। अतः आम नागरिकों से अनुरोध है कि उक्त शिविर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठायें।

CG CRIME : दूधवाला जैसे ही गली में आया…चापड़ से किया ताबड़तोड़ वार, पत्नी के साथ अवैध संबंध का था शक

मुख्य अतिथि लायन डॉ. व्ही. के. अग्रवाल ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि एक्युप्रेशर वाईब्रेशन, सुजोक, नेचुरल, चिकित्सा शिविर पद्धति काफी पुरानी पद्धति है और इससे रोगों का उपचार काफी अच्छा होता है। इस अवसर पर उन्होंने लायंस क्लब चांपा को भी शिदिर के आयोजन पर प्रसंशा की। जोन चेयरमेन लायन राजेश अग्रवाल ने भी शिविर के आयोजन पर लायंस क्लब चांपा को बधाई दी।

Th. गोरधन चौधरी (MD. In (Acu.) एवं Th. भोमराज चौधरी (MD. In (Acu.) ने एक्युप्रेशर वाईब्रेशन, सुजोक, नेचुरल, चिकित्सा शिविर के संबंध में लोगों को जानकारी दी एवं कहा कि इस शिविर में गंभीर से गंभीर बिमारियों का ईलाज भी संभव है।

उक्त उद्घाटन समारोह में लायन डॉ. व्ही. के. अग्रवाल, अध्यक्ष लायन रामप्रपन्न देवांगन, सचिव लायन संतोष सोनी, जोन चेयरमेन लायन राजेश अग्रवाल, लायन विनोद अग्रवाल, लायन वासुदेव देवांगन के अलावा अनेक गणमान्य नागरिक तथा शिक्षक/ शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी लायंस क्लब के सचिव लायन संतोष कुमार सोनी ने दी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026