Chhattisgarhछत्तीसगढ
लायंस क्लब करेगा नवजात शिशुओं को सुरक्षा कीट का वितरण

लायंस क्लब इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 3233 C की इकाई लायंस क्लब चांपा द्वारा दिनांक 01 जून 2025 दिन रविवार को हेमिनबाई राठौर मेमोरियल नर्सिंग होम्स लायंस चौक चांपा में नवजात शिशुओं को सुरक्षा कीट का वितरण किया जाएगा इस बात की जानकारी देते हुए लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन रामप्रपन्न देवांगन ने बताया कि लायंस क्लब के द्वारा समय समय पर रचनात्मय एवं सेवा कार्यक्रम किया जाता है इसी तारतम्य में यह कार्यक्रम आयोजित है । लायन संतोष कुमार सोनी “अधिवक्ता” ने सदस्यों से अधिकाधिक संख्या मे उपस्थित रहने का अनुरोध किया है l






