FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

रेप के आरोपी ने जलता बल्ब निकालकर खा लिया:बाथरूम से आई चीखने की आवाज, पुलिस ने देखा तो मुंह से निकल रहा था खून

भिलाई में दुष्कर्म के एक आरोपी थाने में जलता हुआ बल्ब खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसके मुंह से खून निकलता देख पुलिस वाले घबरा गए। उन्हें लगा आरोपी ने जहर खा लिया है। आनन फानन में आरोपी को सुपेला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

30 साल के यश गोड़ को रेप के आरोप में आज दोपहर फरीदनगर से स्मृति नगर पुलिस उसे पकड़कर चौकी ले गई। वहां उसने बाथरूम जाने की बात कही। पुलिस उसे लेकर गई। अंदर जाते ही आरोपी ने वहां जलता हुआ बल्ब निकाला और उसे खा गया। चीख सुनकर पुलिस अंदर गई तो उसके होश उड़ गए। यश के मुंह से खून निकल रहा था। तुरंत उसे सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज कराया गया।

शनिवार देर रात आरोपी यश गोड़ स्मृति नगर स्थित स्लम बस्ती गया था। वहां उसने एक महिला के घर में चोरी की नीयत से घुसा था। महिला को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका मोबाइल लूट कर वहां से फरार हो गया। महिला ने मामले की शिकायत स्मृति नगर चौकी में दर्ज कराई। जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और उसमें आरोपी की पहचान कर उसे रविवार दोपहर फरीद नगर से गिरफ्तार किया।

आरोपी के मुंह में कांच गड़ जाने से काफी अधिक खून निकल रहा था। उसको देखकर ऐसा लगा मानो उसने जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, स्मृति नगर चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव और थाने के सिपाही मौके पर पहुंचे। जब डॉक्टरों ने जब जहर नहीं खाने की बात कही तो उन्होंने राहत की सांस ली।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अपराधी किस्म का और नशे का आदी है। जब उसे गिरफ्तार किया गया तब भी वो नशे में धुत था। इसी के चलते पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल आरोपी खतरे से बाहर है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *