FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

रिलायंस जियो के 3 हिट रिचार्ज प्लान, मिलता है 912GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल, कीमत 299 रुपये से है शुरू

भारत की सबसे मशहूर टेलीकॉम कंपनी Jio अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए नए प्लान लॉन्च करती रहती है। एक बार फिर Jio ने अपने ग्राहकों को सुविधा देने और कई फायदे देने के लिए नए रिचार्ज प्लान ऑफर किए है। इनमे से हम आपको 3 हिट प्लान बताने जा रहे है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा कई सारी सुविधाएं भी मिलती है।

299 रुपये का रिचार्ज प्लान

Jio के 299 रुपये के रिचार्ज प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा हर रोज आपको 100 SMS दिए जाते है। इसके अलावा इसमें हर रोज 2GB इंटरनेट डाटा भी आपको को दिया जाता है जिसके हिसाब से कुल 56GB डाटा को मिलता है। अगर आपके डेली इंटरनेट डाटा की लिमिट समाप्त हो जाती है तो इंटरनेट स्पीड 64kbps हो जाएगी। इसके अलावा Jio Apps का फ्री सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है।

719 का रिचार्ज प्लान

Jio की तरफ से ग्राहकों को 719 रुपये के रिचार्ज में 84 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉल की जाती है। इसके अलावा को रोजाना 2GB इंटरनेट डाटा दिया जाता है जिसकी डेली लिमिट समाप्त होने के बाद आपकी इंटरनेट स्पीड 64kbps हो जाएगी। इसके अलावा आपको रोजाना 100 SMS भी दिए जाते है और Jio Apps का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा आप अनलिमिटेड 5G डाटा का इस्तेमाल कर सकते है।

2,999 रुपये का रिचार्ज

अगर आप बार-बार रिचार्ज करवा कर परेशान हो चुके हैं तो Jio की तरफ से 2,999 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया गया है जिसमें आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें आपको पूरे साल के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉल के साथ हर रोज 100 SMS और 2.5GB डेली डाटा दिया जाता है। इसका मतलब है कि आपको कुल 912.5GB डाटा मिलता है और इसी के साथ Jio Apps का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है और आप अनलिमिटेड 5G डाटा इस्तेमाल कर सकते है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *