FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

रियासत कालीन श्रीजगन्नाथ मंदिर से श्रीरामनवमी की निकलेगी भव्य शोभायात्रा

 

जगदलपुर, 29 मार्च । चैत्र शुक्ल पक्ष श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज बस्तर संभाग के द्वारा शताब्दियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 6 अप्रेल दिन रविवार को श्रीजगन्नाथ परिसर जगदलपुर स्थित रियासत कालीन श्रीराम मंदिर से संध्या 4 बजे श्रीरामजी की जीवंत झांकी एवं विशाल इस शोभायात्रा में समाज के 14 क्षेत्रिय समितियों के माध्यम से 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के 100 ग्रामों में निवासरत आरण्यक ब्राह्मण बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांड़े ने बताया कि आज शनिवार काे हुई समाज की बैठक में यह तय किया गया कि परंपरानुसार इस वर्ष भी श्रीरामनवमी की शोभायात्रा निकली जाएगी। श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर स्थित श्रीराममंदिर में सुंदरकांड रामायण पाठ किया जावेगा। श्रीरामनवमी के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर परिसर में बटुकों का नि:शुल्क सामुहिक उपनयन संस्कार संपन्न किया जायेगा। वहीं समाज की सामान्य सभा (महासभा) सुबह 11.30 बजे से प्रारंभ होगी। 6अप्रेल को संध्या 4 बजे श्रीराम जी डोली (पालकी) के साथ जीवंत झांकी एवं शोभायात्रा निकली जाएगी। समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांड़े ने उक्त कार्यक्रम में समाज के समस्त सम्मानित सदस्यों एवं श्रृद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी, हेमंत पाण्डे, सचिव देवशंकर पंडा, संतोष पात्र, विवेक पाण्डे, गजेंद्र पाणिग्राही, बनमाली पाणिग्राही, बिभाधर पाण्डे, पुरुषोत्तम जोशी, नरेंद्र पाणिग्राही एवं समाज के चौदह क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित समाज प्रमुख उपस्थित थे।
—————

Ravindra Das Bureau Bastar

Ravindra Das covers economic policy, business developments, and financial matters affecting India and regional markets with addition of local news in Bastar Sambhag of Chhattisgarh. His analysis is data-driven and focused on clarity and accuracy. Areas of Expertise • Business and industry • Government economic policy • All Local News of Bastar Division Editorial Responsibility He ensures all data verified against authoritative sources. 📧 Contact: dasvindra3@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026