Chhattisgarhछत्तीसगढ

रायपुर मेयर के बेटे के खिलाफ एफआईआर: सड़क पर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, मीनल चौबे की माफी भी काम न आई

रायपुर : रायपुर की नवनियुक्त महापौर मीनल चौबे के बेटे मृणक चौबे सहित दस से ज्यादा लोगों के खिलाफ सड़क पर जन्मदिन मनाते हुए केक काटने पर एफआईआर दर्ज किया गया है. डीडी नगर थाना में ऑटो चालक रवि ध्रुव की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है.

Janjgir-Champa : दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक पानी में डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

दरअसल, महापौर मीनल चौबे के बेटे मृणक चौबे का अपने दोस्तों के साथ सड़क पर जन्मदिन मनाते हुए केक काटते और आतिशबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. मामले में अब ऑटो चालक रवि ध्रुव पिता दशरथ ध्रुव की शिकायत पर मृणक चौबे, पिंटू चंदेल, मनोज गौतम सहित 10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ धारा 126 (2), 3 (5) BNS के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.

डीडी थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि तीन सहित अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है. मामले में कार्रवाई जारी है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

महानदी सदन हरदी में स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव की जयंती कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनाया

इसके पहले इसी तरह सड़क पर जन्मदिन मनाने पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की थी. इस तरह की बढ़ती घटनाओं पर हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश के आला अधिकारी से जवाब तलब किया था. हाई कोर्ट की फटकार के बाद एक दिन पहले ही मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अधिकारियों की बैठक लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसका अब असर देखने को मिल रहा है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026