FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

रायपुर में BJP कार्यकर्ताओं पर कांग्रेसियों ने पत्थर-अंडे फेंके:BJYM जिला अध्यक्ष घायल, भाजपाइयों ने कांग्रेस दफ्तर में कालिख फेंकी; जमकर झूमाझटकी

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद रायपुर में जमकर बवाल हुआ है। यहां बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता पहले आपस में भिड़ गए। भाजपा कार्यालय पहुंचकर कांग्रेसी नेताओं ने हंगामा कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के पोस्टर पर कालिख फेंकी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस दफ्तर के बाहर पहुंच गए। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस दफ्तर में कालिख फेंक दी।

जिसके बाद हंगामा और बढ़ गया। फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों पर पथराव किया। उन पर अंडे भी फेंके हैं। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पत्थर फेंककर जवाब दिया। इस पथराव में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इधर, पुलिस दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं को संभालने में लगी रही। टर्निंग पॉइंट चौक से विधानसभा जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। पथराव के बाद टर्निंग पॉइंट चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम भी कर दिया है। इस वजह से आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

ऐसे शुरू हुआ बवाल

इसके पहले कांग्रेसी भाजपा कार्यालय के भीतर घुसने का प्रयास करने लगे थे। यह देखकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए। भाजपा कार्यकर्ता भी झंडा लेकर सड़क पर आ गया और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता करीब आधे घंटे तक एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते रहे, बवाल बढ़ता गया। मौके पर पुलिस भी मौजूद नहीं थी। पास के थाने के 1 -2 कर्मचारी पहुंचे। इसके बाद हंगामा बढ़ता देख एक बस भरकर फोर्स के जवान बुलाए गए।

भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस के गुंडे भाजपा कार्यालय में घुसकर हमला करना चाहते थे। हमने बड़ी मुश्किल से उन्हें रोका कानून व्यवस्था का हाल बुरा है। अब यह हालात बन रहे हैं कांग्रेसियों की गुंडागर्दी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी देगी।

हालात बिगड़ने के बाद एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त बल की तैनाती की और माहौल को शांत कराने का प्रयास किया। तब कांग्रेस कार्यकर्ता शांत हुए।

कांग्रेस भवन में पहुंची पुलिस

भाजपा कार्यालय में हुए हंगामे के बाद विवाद बढ़ता देख पुलिस के अतिरिक्त बल की तैनाती कांग्रेस भवन के बाहर भी कर दी गई थी। कांग्रेसी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में राजीव भवन पहुंचने लगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस भवन जाकर हंगामा करने की धमकी दी थी। इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के बाहर पहुंच गए। उन्हें पुलिस ने रोकने काफी प्रयास किया। मगर वे नहीं माने और कांग्रेस दफ्तर में कालिख फेंक दी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *