
राजधानी रायपुर से डबल मर्डर की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार उरला थाना अंतर्गत सरोरा इलाके में युवक ने सौतेली मां और सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है। इस दोहरे हत्याकांड की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल, यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है।
उरला थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि सौतेले बेटे ने मां और सौतेले भाई की हत्या कर दी। हालांकि पुराने विवाद के चलते हत्या की वजह सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक का नाम हेमिन साहू और रोहन साहू है।