रायपुर : जल संरक्षण को लेकर पार्षद अमर बंसल का अनोखा अभियान, तख्ती लेकर तालाब में ली सांकेतिक अर्ध जल समाधि

रायपुर : पर्यावरण संरक्षण को लेकर वार्ड नंबर 39 के भाजपा पार्षद अमर बंसल ने अनोखा जन जागरण अभियान शुरू किया है। शनिवार को स्वामी आत्मानंद करबला सरोवर में बारिश के बीच पार्षद अमर बंसल ने सांकेतिक अर्ध जल समाधि लेकर जल संरक्षण की अलख जगाने का काम किया है। दरअसल, BJP पार्षद अमर बंसल रायपुर के एक तालाब में कूद गए। पानी में जाकर उन्होंने धार्मिक चीजों के विसर्जन का विरोध किया। चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी इलाके के पार्षद बंसल ने कहा- तालाब में अलग-अलग धर्मों से जुड़ी चीजों का विसर्जन होता है। इससे तालाब का पानी दूषित हो रहा है। पार्षद ने कर्बला तालाब में जाकर, तख्ती लेकर सामाज के लोगों को जागरुक करने की बात कही। इस तख्ती में लिखा है- स्वामी आत्मानंद सरोवर चौबे कालोनी की पुकार, पूजा सामग्री डालकर मुझे गंदा न करें।
पार्षद अमर बसंल ने बताया कि शहर के तालाबो की स्वच्छता को लेकर प्रशासनिक सख्ती और राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल के दिशा-निर्देश के बाद भी नगर निगम की उदासीनता के चलते शहर भर की तालाब प्रदूषित है।त्योहारों, अन्य धार्मिक अवसरों पर किसी भी धार्मिक समुदाय से जुडे श्रद्धालु पूजन, रासायनिक सामग्री का विसर्जन तालाबों में कर रहे हैं। इस मुद्दें को लेकर वे सुबह से लेकर शाम तक निरंतर अर्ध जल समाधि से जनजागृति का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य हितों से जुड़े इस प्रकार के मुद्दे उठाना निरंतर जारी रहेगा।
समय के साथ हर चीज में सुधार की आवश्यकता रहती है, स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत तालाब संरक्षण के प्रति उदासीनता के चलते हम 21वीं सदी में भी नए भारत के निर्माण एक कदम स्वच्छता की ओर कैसे उठा पायेंगे। पार्षद बंसल जनता से जुड़े मुद्दे पर किसी भी स्तर पर अपनी बात रखने में नहीं हिचकते है। सभी धर्मों के प्रति समान भाव रखते हुए स्वच्छ भारत के निर्माण में एक अहम कदम उन्होंने पहले भी उठाया था। गणपति और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय पार्षद अमर बंसल ने कुंड बनवाया था और लोगों से प्रतिमा का विसर्जन कुंड में करने की अपील करते थे। इस बार उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर करबला सरोवर में सांकेतिक जलसमाधि ली।