1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

राम दरबार की भव्यता सभी को कर रही आकर्षित..प्राण प्रतिष्ठा के पहले ही उमड़ने लगे श्रद्धालु.. सोशल मीडिया में भी दरबार की धूम

कोरबा –  ऊर्जाधानी के डीडीएम रोड में प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा निर्मित श्री राम दरबार अब पूरी तरह से आकार ले चुका है। मंदिर का निर्माण खास संगमरमर के पत्थर से किया गया है। जिसका उपयोग अयोध्या के राम मंदिर में भी हुआ है। अयोध्या की मिट्टी और सरयू नदी का जल मंदिर में स्थापित किया गया है। जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 12 जून को जाएगी, 5 दिवसीय विशेष अनुष्ठान 8 जून से शुरू किया जा चुका है। मुख्य पूजा का आयोजन 12 जून को वृंदावन से आए प्रकांड पंडितों की मौजूदगी में होगा। इस दिन पूरी मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती मंदिर में मौजूद होंगे। डीडीएम रोड में राम दरबार की भव्यता सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मंदिर के भव्यता की चर्चा ऊर्जाधानी से लेकर राजधानी तक हो रही है। लोग राम दरबार की फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर रहे हैं। जो लोग कोरबा शहर या दूर रहते हैं। उन्हें फोटो और वीडियो के माध्यम से लोग यह बता रहे हैं कि कोरबा में एक बेहद दिव्य राम दरबार स्थापित किया गया है। प्रदेश भर में राम दरबार के भव्यता की जबरदस्त चर्चा है। हालात यह है कि राम दरबार में प्राण प्रतिष्ठा के पहले ही रोज सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

2500 वर्ष पुराने चरण पादुका के भी कर सकेंगे दर्शन..

2500 वर्ष पहले ईश्वर द्वारा जगद्गुरू आदि शंकराचार्य को पादुका प्राप्त हुई थी. पीढ़ी दर पीढ़ी यह पादुका हस्तांतरित होते हुए आज गुरू शंकराचार्य निश्चलानंद के पास है. इस पावन चरण पादुका को कोरबा के राम दरबार में लाया जा रहा है.12 जून को प्राण प्रतिष्ठा के दिन यह खास चरण पादुका मंदिर में मौजूद होगी. भक्त इस चरण पादुका के भी दर्शन कर पुण्य प्राप्त कर सकेंगे. राम दरबार ट्रस्ट और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एक युग के इतिहास को अपने में समेटे हुए इस चरण पादुका के दर्शन की अपील भी की है।

8 जून से चल रही प्राण प्रतिष्ठा की पूजा….

मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा 12 जून को संपन्न होगी। इसकी शुरुआत 8 जून से ही हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा की विशेष पूजा के लिए 5 दिनों का विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है। इसके लिए वृंदावन से प्रकांड पंडितों को बुलाया गया है। प्रत्येक दिन अलग-अलग अनुष्ठान किए जा रहे हैं। 8 जून को पूजा शुरू हुई है। इसके बाद 9 जून को प्रभु श्री राम की मूर्ति को चावल से ढक कर रखा गया है। इसी तरह प्रत्येक दिन विधि विधान से मंत्रोचार के साथ अनुष्ठान पूर्ण किया जा रहा है। 12 जून को शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती राम दरबार पहुंचेंगे। यहां वह धर्म सभा का आयोजन भी करेंगे।

जया किशोरी के सभा की खास तैयारी….

12 जून को रामदरबार के प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा संपन्न होने के बाद शाम को जया किशोरी की सभा का आयोजन किया गया है। विश्व विख्यात कथा वाचिका जया किशोरी श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगी। इसके लिए शहरवासियों में खासा उत्साह है। सभी जया किशोरी को लाइव सुनने के लिए उत्सुक हैं। डीडीएम रोड स्थित राम दरबार परिसर में ही इसके लिए एक विशाल डोम खड़ा किया गया है। ताकि चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिले, डोम को ठंडा रखने के लिए एयर कंडीशन और कूलर मौजूद रहेंगे। ताकि गर्मी के मौसम में भी लोग आराम से बैठकर जया किशोरी से कथा सुन सकें, उन्हें लाइव देख सकें। जया किशोरी की सभा में हजारों लोगों की भीड़ के आने की संभावना है। इसके लिए ट्रैफिक रूट चार्ट सहित अन्य सभी तैयारियां की गई हैं।

12 जून को मुख्य पूजा के साथ होंगे यह आयोजन

12 जून को प्रभु श्रीराम, जिले के राम मंदिर में विराजित होंगे। इसी दिन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य आयोजन सुबह 9:00 बजे कलश यात्रा के साथ शुरु होगा। श्री राम मंदिर तक कलश यात्रा के साथ निशान पदयात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे से महाभंडारे की भी शुरुआत कर दी जाएगी। इसी दौरान दोपहर 1:40 बजे से 3:21 तक प्रभु श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा का आयोजन होगा। प्राण प्रतिष्ठा पूजा के बाद शाम 5:00 बजे से विश्व विख्यात कथा वाचिका जया किशोरी कथा वाचन करेंगी। यह कार्यक्रम रात के 8:00 बजे तक लगातार चलता रहेगा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *