FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

रामनवमी पर सांस्कृतिक नगरी कोण्डागांव में निकली भव्य झांकी,

*रामनवमी पर सांस्कृतिक नगरी कोण्डागांव में निकली भव्य झांकी,

 

हजारों रामभक्त हुए शामिल*

कोण्डागांव। सांस्कृतिक नगरी कोण्डागांव में रामनवमी का पर्व ऐतिहासिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को विशेष बनाने के लिए नगर में भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के जीवंत स्वरूपों ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

झांकी में भगवान राम का स्वरूप धारण किए कलाकारों ने धार्मिक दृश्यों को जीवंत किया, जिसे देखने हजारों की संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर उमड़ पड़े। पूरा नगर ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण में भक्ति की बयार बहने लगी।

डीजे की भक्ति संगीत पर भक्तगण थिरकते हुए झूमते नजर आए। राम भक्तों की टोली ने ढोल-नगाड़ों, बाजों और फूलों की वर्षा के साथ नगर भ्रमण किया। झांकी विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई मुख्य चौक-चौराहों तक पहुँची, जहां श्रद्धालुओं ने आरती कर भगवान राम के दर्शन किए।

नगरवासियों ने घरों और दुकानों के सामने दीप, रंगोली और पुष्प वर्षा कर झांकी का स्वागत किया। यह आयोजन सामाजिक समरसता, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता रहा।

रामनवमी की इस झांकी ने कोण्डागांव को आस्था और भक्ति से सराबोर कर दिया, जिसे नगरवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.