राज्य पुरस्कार जांच शिविर आरंभ — बिलासपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़

राज्य पुरस्कार जांच शिविर आरंभ ————— बिलासपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा साइंस कालेज, कन्या छात्रावास में 20 से 24 सितम्बर 2023 तक राज्य पुरस्कार जांच शिविर आयोजित है। विधायक मान. शैलेष पाण्डेय जी के मुख्य आतिथ्य, साइंस कालेज के प्राचार्य डॉ. ज्योति रानी सिंह की अध्यक्षता एवं श्री विनय पाण्डेय जी के विशिष्ट आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्काउट संस्था आदर्श नागरिक,देश सेवा, चरित्र निर्माण, समाज सेवा की सबसे बड़ी संस्था है। डॉ.सिंह ने कहा कि स्काउट एवं गाइड संस्था अनुशासन,देश प्रेम की शिक्षा देता है। शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए राज्य संगठन आयुक्त स्काउट एवं शिविर के संचालक श्री सी.एल. चन्द्राकर ने बताया कि इस राज्य स्तरीय शिविर में बिलासपुर, बेमेतरा, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, कोरबा, सारंगढ़ – बिलाईगढ़, कवर्धा जिले से 117 स्काउट्स,11 रोवर्स एवं 06 प्रभारी सम्मिलित हो रहे हैं। उक्त जांच शिविर में सफल होने पर महामहिम राज्यपाल द्वारा राज भवन में प्रमाण – पत्र प्रदान किया जाएगा।सफल स स्काउट विभाग के मुख्य परीक्षक श्री गोपाल राम वर्मा,रोवर विभाग के मुख्य परीक्षक श्री भूपेन्द्र शर्मा तथा सहायक परीक्षक विजय यादव, शत्रुहन सूर्यवंशी, राजेन्द्र कौशिक, संतोष त्रिपाठी, डॉ. प्रदीप निर्णेजक,हेमधर साहू, सहायक के रूप में लक्ष्मण कुमार रजक,बांके बिहारी दुबे, संतोष तंबोली, नवीन यादव हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला संयुक्त सचिव सुश्री लता यादव एवं आभार जिला संगठन आयुक्त स्काउट विजय यादव ने किया।इस अवसर पर गाइडर श्रीमती पुष्पा शर्मा, रोवर लीडर महेंद्र बाबू टंडन,धीरज गुर्जर, शशांक विश्वकर्मा, निखिल साहू, सूर्यकांत खूंटे, स्काउट मास्टर शिव साहू, रेजर लीडर निधि कश्यप, रेंजर निशा साहू, प्रियंका यादव, स्नेहा यादव, ध्वनि हुमने रोवर विकास पटेल, यशवंत, तुषार विश्वकर्मा, दुर्गेश कौशिक, चंद्रशेखर पंकज शिविर में सेवा दे रहे हैं,संपूर्ण जानकारी विजय यादव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट के द्वारा दी गई।