Chhattisgarh

राज्यपाल रमेन डेका का सराहनीय कदम : वनवासी बच्चों की पढ़ाई के लिए ‘प्रयास’ संस्था को ₹3 लाख का सहयोग

मुंगेली, 4 जून 2025 — छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने एक सराहनीय पहल करते हुए शिक्षा की लौ जलाने वाले एक छोटे से प्रयास को बड़ा सहारा दिया है। राज्यपाल ने “प्रयास : अ स्मॉल स्टेप” संस्था द्वारा संचालित वनवासी पाठशाला के निर्माण हेतु ₹3 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

 

यह पाठशाला मुख्यतः बैगा जनजाति के बच्चों के लिए चलाई जा रही है, जिन्हें राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के रूप में मान्यता प्राप्त है। बैगा समाज के इन वनवासी बच्चों की शिक्षा को लेकर चलाया जा रहा यह अभियान राज्यपाल की नज़रों में तब आया जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो देखकर राज्यपाल रमेन डेका ने स्वयं संज्ञान लिया और संस्था को मदद देने की घोषणा की।

 

राज्यपाल द्वारा दिया गया यह सहयोग न सिर्फ आर्थिक रूप से मददगार साबित होगा, बल्कि इससे शिक्षा की इस अलख को और गति मिलेगी। “प्रयास” संस्था के कार्यकर्ताओं और बच्चों में इस पहल से जबरदस्त उत्साह है।

 

स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने राज्यपाल के इस मानवीय कदम की जमकर सराहना की है। शिक्षा के क्षेत्र में यह योगदान उन सैकड़ों वनवासी बच्चों के जीवन को संवार सकता है, जो अब तक संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते थे।

 

“प्रयास” संस्था ने राज्यपाल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह राशि पाठशाला की स्थायी संरचना के निर्माण में प्रयोग की जाएगी, जिससे और अधिक बच्चों को एक सुरक्षित और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।

 

यह पहल न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल बन सकती है कि कैसे संवेदनशील नेतृत्व से सामाजिक बदलाव संभव है।

Suyash Pandey Bureau Mungeli

Political Correspondent Suyash Pandey is a political correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: sudheshpandey999@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026