FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

राजीव भवन में कांग्रेस की बड़ी बैठक : केसी वेणुगोपाल, अजय माकन कर रहे मीटिंग, सैलजा, सीएम भूपेश के साथ कई नेता मौजूद

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल और अजय माकन पॉलिटिकल अफेयर की बैठक कर रहे हैं। उसके बाद दोपहर को लोकसभा पर्यवेक्षकों की बैठक लेंगे।

बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, विजय जांगिड़ और चुनाव के लिये बनाये गये पर्यवेक्षकों के अलावा स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य शामिल हैं।

बीजेपी की लिस्ट के बाद कांग्रेस का इंतजार
बीजेपी के 21 उम्मीद्वारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा था कि कुछ नाम पहले जारी किए जा सकते हैं। इसलिए अब कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है हालांकि आवेदन और प्रत्याशी चयन की जो प्रक्रिया है वो 31 अगस्त तक चलेगी। उम्मीद की जा रही कि सितम्बर के पहले सप्ताह तक ज्यादातर नाम जारी कर दिए जाएंगे।

कांग्रेस में चल रही टिकट के लिए आवेदन प्रक्रिया
17 अगस्त से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में दावेदारों के आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 22 अगस्त तक चलेगी। टिकट दावेदारों के आवेदन केवल ब्लॉक में ही लिए जा रहे हैं। किसी भी बड़े नेता या चुनाव समिति के सदस्यों की सीधी सिफारिश नहीं चल रही है।

बताया जा रहा है कि 24 तारीख अगस्त तक सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में नामों को लेकर मीटिंग पूरी कर ली जाएगी। ब्लॉक कमेटी 1 से 5 नामों का पैनल बनाकर दे सकती है, हालांकि कमेटी के पास आए सारे आवेदन उन्हें DCC यानी जिला कांग्रेस कमेटी को देने होंगे। 26 अगस्त तक ब्लॉक कमेटी के पाए आए आवेदन और उनके प्रस्ताव जिला कांग्रेस कमेटी को देने होंगे।

29 अगस्त तक हर हाल में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होनी चाहिए। 31 अगस्त तक जिला कांग्रेस कमेटी 3 नामों का पैनल बनाकर PCC यानी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास सौंपेगी। जिसमें सारे आवेदन और प्रस्ताव दोनों ही शामिल होंगे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *