राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई कंफर्म: दिल्ली में इस तारिख को होगा ग्रैंड फंक्शन, 150 मेहमान होंगे शामिल

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरों के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, दोनों की सगाई 13 मई को होने की जानकारी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक- ये सगाई बेहद प्राइवेट और  दिल्ली में होगी और इसके लिए 150 करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि सादी कब होगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।

आपको बता दें कि इससे पहले राघव और परिणीति को कई मौकों पर दिल्ली और मुंबई में एक साथ देखा गया है, हाल ही में दोनों आईपीएल मैच में साथ दिखाई दिए थे।

बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा लंबे समय से एक दूसरे को जनते है दोनों ने साथ में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में साथ पढ़ाई की थी। उन्हें पिछले दिनों मुंबई एयरपोर्ट और वहीं के एक रेस्तरां में साथ देखा गया था।  आप सांसद संजीव अरोड़ा ने पिछले महीने कहा था कि दोनों जल्द शादी कर रहे हैं। वहीं सगाई की डेट ने सभी खबरों पर विराम लगा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *