जगदलपुर । लंबे मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर की टीम घोषित कर दी गयी है। जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे के टीम 22 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में चार महिलाओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नई टीम में एक साथ कई समीकरण साधने की कोशिश की गई है। युवाओं को टीम में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने रजनीश पाणीग्राही को भाजपा जिला महामंत्री बनाया गया है। वही युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर कार्य कर भाजपा में जिला मंत्री का दायित्व निभाने वाले नरसिंह राव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
दोनों युवाओं को भाजपा जिला टीम में जगह मिलने पर युवाओं में जोश व उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। जिला कार्यालय में आज आतिशबाजी कर नव नियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा सदस्यों ने बधाई प्रेषित की है।
युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके रजनीश पाणिग्राही एवम नरसिंह राव को महत्वपूर्ण स्थान मिला है।