1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

रक्षाबंधन त्यौहार के पहले राखी तिहार मनाया और स्वयं मतदान करने के अलावा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का बीड़ा उठाया

बिहान की दीदियों ने इस बार शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान

बिलासपुर। घर, परिवार और समाज की बुनियाद महिलाओं के कंधों पर होती है। परिवार संभालने का पूरा दारोमदार उन्हीं पर होता है। घर की जिम्मेदारी बखूबी निभाने वाली बिहान की दीदियों ने इस बार शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान सूत्र को हकीकत में बदलने की जिम्मेदारी भी ले ली है।

इन दीदियों ने आज रक्षाबंधन त्यौहार के पहले चुनई राखी तिहार मनाया और स्वयं मतदान करने के अलावा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का बीड़ा उठाया है।

प्रार्थना भवन में आयोजित चुनई राखी त्यौहार में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा, सीईओं जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में बिहान की दीदियां, कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में नगर की समाज सेवी संस्था पायल फाउंडेशन एक नया सवेरा एवं मार्मिक चेतना संस्थाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। बेहद रोचक कार्यक्रम में शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान के नारे से पूरा शहर गूंज उठा।

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश पर साल के अंत में होने वाले विधानसभा निर्वाचन में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

इसी कड़ी में आज चुनई राखी त्यौहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बिहान की दीदियों ने स्वयं के द्वारा तैयार की गयी राखी संकल्प सूत्र बांधकर सभी से मतदान में आनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की

।कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि मतदान लोकतंत्र का आधार है। एक-एक वोट से लोकतंत्र मजबूत होता है। वोट देने का अधिकार ऐसा अधिकार है जो हमें 18 साल इंतजार करने के बाद मिलता है। हमारे पास बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं जिनका हम बखूबी निर्वहन करते हैं। ठीक उसी प्रकार मतदान करना भी हमारी जिम्मेदारी है जो हमें संविधान ने दी है इसलिए हम सभी को अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि पात्र सभी लोग अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़ाएं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।

सीईओ श्री अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर में मतदान का प्रतिशत कम है। इसे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से मतदान करने और अपने आस-पास के लोगों को प्रेरित करने की अपली की ताकि बिलासपुर जिला प्रदेश और देश के मानचित्र पर शत प्रतिशत मतदान से अपनी सशक्त भूमिका दर्ज कराएं। कार्यक्रम में आयोजन में।

•ली गई मतदाता शपथ •

आगामी विधानसभा निर्वाचन एवं सभी निर्वाचनों में निष्पक्ष रूप से शत प्रतिशत अपने मताधिकार का उपयोग करने की मतदाता शपथ सभी ने ली।

•भाईयों की कलाईयों में बंधेगी स्वीप राखियां •

इस रक्षाबंधन पर भाईयों की कलाईयों में बिहान दीदियों के द्वारा बनाई गई स्वीप राखियां बंधेगी। बिल्हा ब्लॉक की महिला प्रगति समूह और जलधारा समूह की महिलाओं ने धान की बालियों सहित अन्य सामग्रियों से आकर्षक राखियां बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दे रही हैं।

•प्रश्नोत्तरी सहित अन्य रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन •

कार्यक्रम में बिहान दीदियों से मतदान से जुड़े प्रश्नोत्तरी और उंगली का दम जैसी अन्य रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विजयी प्रतिभागियों को कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने पुरस्कार भी दिया। कार्यक्रम में समूह की दीदियों ने अपने आसपास मतदाता जागरूकता के लिए की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अपने विचार भी साझा किए। कार्यक्रम का सफल संचालन आरजे सुश्री संस्कृति और फीजा ने किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त तहसीलदार शशिभूषण सोनी, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रभारी मनोज सिन्हा, जिला पंचायत के पीओ ओम पाण्डेय, एनआरएलएम के जिला समन्वयक रामेन्द्र सिंह गुर्जर, आशीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *