FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

योग दिवस (World Yoga Day) पर न्यायालय परिसर में हुआ योगाभ्यास…

योगासन के नियमित अभ्यास से तन_मन होता है तंदुरुस्त...अधिवक्ता चितरंजय पटेल

जिला ब्यूरो सक्ती- महेन्द्र कर्ष 

आज रोजमर्रा के भाग_दौड़ वाली जिन्दंगी में योगासन के नियमित अभ्यास से तन_मन शांत एवं तंदुरुस्त होता है, यह बात उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने न्यायालय परिसर सक्ती में आयोजित *World Yoga Day अर्थात विश्व योग दिवस* के अवसर पर योग और आसन अभ्यास के समापन पर बताते हुए आमंत्रित योग प्रशिक्षकों के प्रति साधुवाद प्रकट कर कहा कि योगासन के नियमित अभ्यास के निहितार्थ प्रतिदिन योग कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित हो ताकि लोग इसके नियमित अभ्यास से तन_मन से स्वस्थ रहें।

आज *विश्व योग दिवस* पर न्यायालय परिसर सक्ती में *प्रथम जिला न्यायाधीश श्रीमती लीना अग्रवाल, द्वितीय जिला न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे, विशेष न्यायाधीश श्रीमती गंगा पटेल, न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती दिव्या गोयल, अधिवक्ता संघ के सचिव सुरीत चंद्रा, अधिवक्ता महेश अग्रवाल* एवं न्यायिक कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति में योग प्रशिक्षक *एन एस उददे व राम नारायण धीवर* ने योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनुसार लोगों को योग और आसन का आसान तरीके से अभ्यास कराया तो वहीं *पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी एन पी गोपाल* ने सफल संचालन करते हुए योगाभ्यास को सरल और सहज बना दिया। इन पलों में *जिला पतंजलि योग प्रभारी चमरू दास वैष्णव* ने लोगों को दैनिक योग और आसन अभ्यास का साहित्य प्रदान किया तो वहीं योगासन अभ्यास को सफल बनाने योग समिति के *श्रीमती पुष्पा यादव, सूरज कुमार चौहान, विराट धीवर* योग प्रशिक्षकों ने सराहनीय योगदान दिया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026