FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
अपराधछत्तीसगढ

*यातायात पुलिस सक्ती की जबरदस्त नाकाबंदी

रायगढ़ से चोरी हुआ ट्रेलर मे भरा लोहे का एंगल सहीत ट्रेलर और चालक को पकडने मे सक्ती यातायात पुलिस को मिली कामयाबी

 

आज दिनांक 07.03.2026 को थाना कोतरारोड रायगढ़ से ट्रेलर क्रमांक RJ 48 GP 3147 जिसमें लोहे का एंगल भरा हुआ था, चोरी हो गया था। रायगढ़ पुलिस कंट्रोल द्वारा सक्ती पुलिस कंट्रोल को चोरी गये ट्रक की जानकारी देते हुए पकड़ने हेतु सूचित किया गया।

सक्ती पुलिस कंट्रोल द्वारा इस सूचना को वायरलेस पर प्रसारित किया गया तथा कंट्रोल रूम में पदस्थ आर. 313 राजेश घिरदे द्वारा पृथक से यातायात पुलिस को मोबाइल से सूचित किया गया। इसके आधार पर यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री वाय. एन. शर्मा द्वारा हाईवे पेट्रोलिंग एवं चेकिंग पार्टी तथा पाईंट पर लगे कर्मचारियों को नाकाबंदी हेतु निर्देशित किया गया।

सूचना पर वाहन चेकिंग पाईंट में लगे स्टाफ आर. 197 दिलेवर साहू, आर. 238 हिरेंद्र सिंह, आर. 249 विजय जोंडे, आर. 240 सुभाष सिदार द्वारा मसनिया के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चोरी हुए ट्रेलर के चालक ने वाहन नहीं रोका तथा कट मारकर निकल गया।

इसके बाद कंचनपुर में उपस्थित आर. 199 जयप्रकाश गवेल के साथ मौके पर उपस्थित आर. 90 रमेश घिरहे, आर. 260 राकेश हरवंश द्वारा भी वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक द्वारा वाहन नहीं रोका गया।

दो प्रयास असफल होने पर जेठा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास उपस्थित हाईवे पेट्रोलिंग में लगे बल आर. 222 सरजुन सिंह, आर. 147 रूपेश कंवर को जाम करने का निर्देश दिया गया। रोड पर अन्य वाहनों को दोनों ओर से रोककर नाकाबंदी की गई। पीछे से यातायात पुलिस की दूसरी पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा लगातार मसनिया से वाहन का पीछा किया जा रहा था, जिसके फलस्वरूप वाहन क्रमांक RJ 48 GP 3147 को पकड़ा गया।

वाहन चालक को नीचे उतारकर पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम कुलदीप राज, पिता हिममत सिंह, साकिन प्रतापपुर थाना सावड़ा जिला अजमेर (राजस्थान) का निवासी होना बताया।

पूरी घटना की जानकारी यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री वाय. एन. शर्मा द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर को दी गई। उनके निर्देशानुसार चालक को सुरक्षित थाना बाराद्वार में रखा गया तथा रायगढ़ कंट्रोल को अवगत कराया गया।

थाना कोतरारोड रायगढ़ की पुलिस टीम द्वारा थाना बाराद्वार पहुंचकर आरोपी चालक को अपने सुपुर्दगी में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026