Chhattisgarh

मेयर पूजा विधानी ने देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में पहली सामान्य सभा की बैठक, 1089 करोड़ का बजट पेश,राष्ट्रगान के बाद राज्य गीत गाने की मांग परहंगामा हुआ

 

बिलासपुर में मेयर पूजा विधानी के कार्यकाल की पहली सामान्य सभा की बैठक हुई। बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी ने 1089 करोड़ का बजट पेश किया। जो पिछली बार से 38 करोड़ रुपए ज्यादा का बजट है। देवकीनंदन सभागार में बजट के दौरान भाजपा पार्षद भगवा गमछे पहने और मेयर पूजा विधानी बजट ब्रिफकेस साथ लेकर आईं।

नई शहर सरकार की पहली बजट में शहर विकास के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें नालंदा परिसर बनाने, सभी आठ जोन में पिंक टॉयलेट का निर्माण के साथ सड़क निर्माण और पेयजल समस्या दूर करने सहित अन्य योजनाएं शामिल है। सामान्य सभा में मच्छरों, पेयजल समस्या और सीवरेज को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान पीएम आवास योजना में हितग्राहियों को लाभ न मिलने का मामला भी गरमाया और ऑनलाइन टैक्स भुगतान में आ रही दिक्कतों को लेकर भी बहस हुई।

सामान्य सभा में हंगामा, राष्ट्रगान के बाद राज्य गीत गाने की मांग

सभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने विरोध जताया। सवाल उठाते हुए पार्षदों ने हंगामा किया। कांग्रेस पार्षदों ने अपील की है कि, राष्ट्रगान के बाद राज्य गीत गाने की मांग रखी।

इन महत्वपूर्ण कार्य पर  अंतिम मुहर

निगम के सभी 8 जोन में पिंक टायलेट।

शहर में नालंदा परिसर का निर्माण।

पेयजल की समस्या हमेशा के लिए दूर करने के लिए अलग से कार्य।

वार्डों में आवश्यकता अनुसार सड़क निर्माण।

जलभराव की समस्या से निपटने नाली निर्माण।

* उचित प्रकाश व्यवस्था, नई जगहों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करना।

 

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026