FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

मुहर्रम के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़, 18 लोगों के खिलाफ FIR

झारखंड के पलामू जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को उस समय हुई जब मुहर्रम का एक जुलूस शाहपुर, कल्याणपुर और कंकारी जैसे इलाकों से होकर गुजरा। यह क्षेत्र राजधानी रांची से करीब 175 किलोमीटर दूर स्थित है।

पुलिस ने क्या कहा?

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषभ गर्ग ने कहा कि जुलूस के दौरान संगीत बजाया गया और राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया, ध्वज के साथ कथित छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि ध्वज के रंग राष्ट्रीय ध्वज के समान ही थे, लेकिन उसमें अशोक चक्र गायब था।

एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा, ‘‘अशोक चक्र के स्थान पर उर्दू में कुछ शब्द लिखे थे और नीचे तलवार का निशान था। 13 नामजद समेत 18 लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *