Chhattisgarhछत्तीसगढ

मालखरौदा. विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर 

ग्राम पंचायत अण्डी के मिडिल स्कूल प्रांगण मे द लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया की हील प्रोजेक्ट द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, पंचायत प्रतिनिधियों,महिला स्व सहायता समूहों,एवं बाल सांसदों के बच्चों की सघन भागीदारी रही, कार्यक्रम की सुभारम्भ ग्राम पंचायत सरपंच श्री सूरज महिलाँगे ने जीवन में पेड़ो की महत्व के साथ की, प्रोग्राम मैनेजर श्री किस्मत नंदा जी ने पेड़ो से मिलने वाली लाभो के बारे में बताया और बच्चों से मौसम परिवर्तन के बारे में बात किया, पी आई एफ श्री अनिल धीवर जी ने सौर ऊर्जा के उपयोग एवं उससे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी, सी डी ओ श्री महेत्तर राम केवट ने वैस्विक तापमान एवं जलवायु परिवर्तन के बारे में बताया भूमिगत जल स्तर लगातार नीच जा रहा है यदि समय रहते पर्यावरण सरक्षण व संवर्धन पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले वर्षो में मानव सहित सभी प्राणियों के लिए जीवन दुभर हो जायेगा, स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण किया गयाा।

वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया साथ ही गांव में रैली निकाल कर पर्यवारण के सुरक्षा के प्रति लोगो को जागरूक किया, इस अवसर पर बाल सांसदों के बच्चों के साथ क्रिकेट मैच कराया गया जिसमे रॉयल बाल सांसद किरारी विजेता बनी उप विजेता छ. ग. बाल सांसद जमगहन, एवं तीसरे स्थान पर मिनी बाल सांसद चरौदा रही, इस कार्यक्रम मे पशुसखी लक्ष्मीन, कृषिसखी देवकी मनहर, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, पुष्पा भारती के साथ सभी ग्रामवासी एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की,तथा विक्टर बाल सांसद और ग्राम संगठन की सहयोग रहा,हील प्रोजेक्ट की कार्यकर्ता अमीलाल घृतलहरे ने कार्यक्रम का संचालन किया,

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026