Chhattisgarh

महिला सशक्ति मंच ने निकाली नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली

महिला सशक्ति मंच ने निकाली नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली

बिलासपुर। महिला सशक्ति मंच एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को जाँजी तालाब, बंधवा पारा, राधिका विहार में नशा मुक्ति रैली एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मोहल्ले की महिलाएं एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए।

रैली के दौरान मंच की सदस्यों ने लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया और इसके खिलाफ एकजुट होने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता श्याम मूरत कौशिक, क्रांति साहू, गौरी शंकर कौशिक एवं सरकंडा थाना से शिव जोगी और मुकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संजू कश्यप बनीं बंधवा पारा इकाई की अध्यक्ष

कार्यक्रम का संचालन महिला सशक्ति मंच की अध्यक्ष पूजा प्रजापति ने किया, जबकि कोषाध्यक्ष रजनी परिहार ने आभार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों को बताया गया कि नशा न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और सामाजिक रूप से भी हानिकारक होता है।

कार्यक्रम की मुख्य संयोजक संजू कश्यप को महिला सशक्ति मंच बंधवा पारा इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए महिलाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे इस अभियान को आगे भी जारी रखेंगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ेंगी।

Related Articles