महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा शालिनी राजपूत का दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न…नगरनार मण्डल मे जाकर ली बैठक, किया गया भव्य स्वागत…

 

रविंद्र दास

जगदलपुर– भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा शालिनी राजपूत का दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ. जिसमें महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस एवं स्व. सुषमा स्वराज पुरस्कार कार्यक्रम सहित मंडलों का भी दौरा किया।
रविवार को बस्तर जिले के नगरनार मंडल मे महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा शालिनी राजपूत उपस्थित रहीं।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्षा का भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की।
शालिनी राजपूत ने महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा संगठन के विस्तार के साथ साथ महिला मोर्चा का दायित्व है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के हितार्थ जन कल्याणकारी योजनाएं निरंतर चलाई जा रही है। उनका लाभ महिलाओं को शत प्रतिशत मिले। इसके लिए हमें प्रयास करना चाहिए।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा ममता राणा ने कहा मातृशक्ति जागरूक बने, अपने अधिकारों को समझें तथा शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र मे आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बने।ऐसे जन जागरण के प्रयास भाजपा महिला मोर्चा को निरंतरकरना आवश्यक है।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा सुधा मिश्रा ने कहा मंडल प्रभारियों और अध्यक्षों से अपील करते हुए कहा कि गांव देहात और शहरी क्षेत्र में महिला कार्यकर्ताओं को भाजपा पार्टी से जोड़ें। स्वरोजगार योजना आत्मनिर्भर समूह के लिए विशेष रूप से मातृ शक्ति के लिए सबसे अच्छा मंच है।जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, गरिमा पूर्ण जीवन और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है।
नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता मिश्रा ने कहा भाजपा विचारधारा पर आधारित पार्टी है जो देश को पहले दल को बाद में और स्वयं को अंत में मानती है और समाज के सभी वर्गों के लोगों की सेवा करती है। नगरनार मंडल की समस्त महिलाएं आने वाले समय में हर बूथ पर भाजपा का परचम लहराएगी.
कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री लक्ष्मीधर एवं आभार अन्नपूर्णा मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आयुषी पांडे, लक्ष्मी कश्यप,किरण सेन, बिजली बैध, सविता शैनी, गीता पाढ़ी, सुनीता बेसरा,पुरनी कश्यप,नमिता प्रसाद सहित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *