Chhattisgarh

महिला भूविस्थापित को मिलेगा न्याय,कुसमुंडा प्रबंधन ने लिखित में दिया सहयोग का आश्वासन..

सतपाल सिंह

श्री बालाजी ऑटो सेंटर कुसमुंडा

महिला भूविस्थापित को मिलेगा न्याय,कुसमुंडा प्रबंधन ने लिखित में दिया आश्वासन..

KB Automobile kusmunda

 

कोरबा – जिले के SECL की कुसमुण्डा खदान प्रभावित भूविस्थापित महिला गोमती केवट बीते सोमवार को अपने हक और न्याय के लिए एसईसीएल कुसमुंडा कार्यालय के मुख्य गेट के सामने हड़ताल पर बैठ गई,इस दौरान उसके साथ एक बुजुर्ग महिला और दिव्यांग युवक साथ नजर आया। यह देख प्रबंधन सकते में आ गया, पुलिस भी बड़ी संख्या में गेट पर पहुंची। देर शाम अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टी के वक्त उसे कुसमुंडा प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा को गेट से हटने को कहा गया लेकिन वह नहीं मानी जिस पर सभी अधिकारी कर्मचारी अपनी वाहन अंदर छोड़ पैदल ही अन्य रास्तों से घर को निकल पड़े। इधर महिला भूविस्थापित रात तक गेट के सामने बैठी रही। इस बीच कुसमुंडा प्रबंधन के अधिकारियों ने लिखित पत्र के माध्यम से गोमती केवट को बताया कि उसकी शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। SECL के पत्र में गोमती केंवट ने शिकायत में यह बताया है कि कुसमुंडा द्वारा अर्जित की गई ग्राम मनगाँव की खसरा क्रमांक ३८/2, 398/3, ४18/2, 432,.4३4/|3,437, 43812, 441/2, 44/3 की भूमि उसके ससुर रमेश पुत्र सलिकराम की थी, तथा कूट रचना कर प्रहलाद पुत्र रमेश नौकरी कर रहा है एवं भटगांव क्षेत्रें पदस्थ हे। इस सम्बन्ध में सटाफ अथिकारी (एच आर), भटगाँव को कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय से जारी पत्र क्रमांक 1530 दिनांक 21-07- १०२५ प्रेषित किया गया है जिसमे यह उल्लेख किया गया है कि प्रहलाद आत्मज रमेश अगर नौकरी से त्यागपत्र वी.आर.एस देते हं, या त्यागपत्र वीआरएस प्रक्रियाधीन है।तो इस संबंध में नियमानुसार कार्यवाही की जाए। जांच कार्यवाही तक देय भुगतान पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही शिकायत को ध्यान में रखते हुए प्रहलाद पुन्र रमेश की विभागीय जांच भटगाँव क्षेत्र से लंबित इस जांच कार्यवाही में कुसमुंडा क्षेत्र आवश्यकतानुसार मदद करेगा ताकि जांच में विलंब न हो। साथ ही एक अधिकारी को जो भू-राजस्व विभाग कुसमुंडा से हो, इस कार्य हेतु भेजा जाएगा। 

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026