महिलाओं के आत्मविश्वास की वजह बन रहा है गौठान ..गौठान की कमाई से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं महिलाएं..गोबर बेचकर सुकरी ने घर बनाने में पति की मदद की.

जगदलपुर inn24.ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गौठानों की नींव रखी गई थी, जो अब साकार हो रही है। जिसका उदाहरण हैं बस्तर की कई महिलाएं, जो अब आर्थिक सशक्तिकरण की तरफ बढ़ रही हैं। तोकापाल विकासखंड की सुकरी की कहानी भी ऐसी ही है। सुकरी कहती हैं कि उन्हे गौठान से जुड़कर काफी अच्छा लग रहा है। वो बताती हैं कि गोबर बेचकर उन्होंने अपने पति की घर बनाने में मदद की। उन्हें गोबर बेचकर जो पैसे मिले थे उससे उन्होंने सीमेंट खरीदे। दूसरी बार जब पैसे आए तो फिर उन्होंने घर का प्लास्टर करवाया। सुकरी कहती हैं कि उन्हें काफी अच्छा लगता है कि अब वे अपने घर की आर्थिक खर्चों में पति का साथ दे पाती हैं।